चाईबासा, जून 29 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर अस्पताल चाईबासा में आदिवासी उरांव समाज संघ चाईबासा के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 61 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने आदिवासी उरांव समाज संघ द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े इस महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना की। उन्होंने जिले के सभी वर्गों, समुदायों, युवाओं एवं इच्छुक नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने तथा जिला प्रशासन के इस जनहितकारी अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी तथा प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा की पदाधिकारी ईरा जोरवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे...