जमशेदपुर, मई 20 -- झारखंड के 100 से अधिक प्रमुख आदिवासी, मूलवासी नेताओं, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी कर राज्य के आदिवासियों से आगामी 24 मई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 'जनजाति सांस्कृतिक समागम' का पूर्ण बहिष्कार करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- जनजाति सांस्कृतिक समागम की चल रही तैयारी आदिवासी नेताओं की चिंताएं पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा और रजनी मुर्मू समेत कई गणमान्य लोगों तथा झारखंड जनाधिकार महासभा, सरना संगोम समिति जैसे दर्जन भर संगठनों ने इस आयोजन को आदिवासियों के खिलाफ एक बड़ी साजिश बताया है।आरएसएस पर आरोप अपीलकर्ताओं का आरोप है कि इस समागम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़ा संगठन 'जनजाति सुरक्षा मंच' कर रहा है, जिसका मूल एज...