रांची, मई 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन का प्रभाव आदिवासियों पर नहीं पड़ने देंगे, क्योंकि परिसीमन करके दूसरे प्रदेशों में अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या घटाने की कोशिश की जा रही है। वैसा प्रयास झारखंड में सफल नहीं होगा। ये बातें पूर्व मंत्री सह झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने कही। वे रविवार को रांची प्रेस क्लब में संयुक्त आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत आदिवासी परिसीमन का आदिवासी समाज का प्रभाव परिचर्चा में बोल रहे थे। परिचर्चा में आदिवासी समाज के अगुवा, सामाजिक कार्यकर्ता, कानूनविद्व शामिल हुए थे। बंधु तिर्की ने कहा कि यदि परिसीमन के नाम पर आदिवासियों की संख्या घटाने का कार्य हुआ तो इसका पुरजोर विरोध होगा। बंधु ने कहा कि संविधान में अनुसूचित जनजाति, आदिवासियों के लिए ...