सोनभद्र, मई 22 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। विकास के दावों के बीच चोपन विकास खंड की कोटा ग्राम पंचायत का मनीजराडंडी टोला आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। यहां रहने वाले लगभग 40 से 50 आदिवासी परिवार बिजली, पानी, सड़क और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। भीषण गर्मी में हालात और बदतर हो गए हैं। परेशान ग्रामीण महिला-पुरुषों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज तक न तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो सकी और न ही बिजली पहुंच पाई। हालात यह हैं कि लोग पीने और नहाने के लिए चूहाड़ और नाले के पानी पर निर्भर हैं। गर्मी बढ़ने के साथ अब वे जलस्रोत भी सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं, जिससे पानी का संकट और गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि...