आदिवासियों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा : बैजू मुर्मू
जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- धाड़ दिशोम माझी परगना महाल के देश परगना बैजू मुर्मू ने कहा कि दूसरे धर्मों के लोग आदिवासियों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहे हैं, जिस पर एकजुट होकर रोक लगानी होगी। उन्होंने आह्वान किया कि अपने हक, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को हर हाल में सशक्त बनाना होगा। जब समाज खुद सशक्त होगा, तो कोई भी विरोधी ताकत अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकेगी। वे रविवार को करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान में धाड़ दिशोम माझी परगना महाल के तत्वावधान में आयोजित कोल्हान स्तरीय आदिवासी संताल समाज के धर्म सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोल्हान स्तर पर स्वशासन व्यवस्था द्वारा इतने व्यापक पैमाने पर धार्मिक सम्मेलन आयोजित करने का मूल उद्देश्य समाज को एकसूत्र में पिरोना और सामाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.