आदिवासियों को जमीन से बेदखल करना गैरकानूनी: रामकिशुन
चंदौली, अगस्त 22 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासी जनजातियों का संवैधानिक अधिकार है। उन्हें उनकी जमीन और मकानों से बेदखल करना गैरकानूनी है। प्रशासन और वन विभाग को आदिवासी परिवारों के साथ न्याय करना चाहिए। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहीं। कहा कि नौगढ़ क्षेत्र पूर्व में हुए अन्याय और उत्पीड़न के कारण नक्सली गतिविधियों को बढ़ावा मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में भी वन विभाग और प्रशासन के कुछ लोग सफेदपोशों के इशारे पर पीढ़ी-दर-पीढ़ी बसे आदिवासी परिवारों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्हें उनके मकानों और जमीनों से बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। भरदुआ की घटना इसका उदाहरण है। कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में नौगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.