आदिवासियों को उद्योग-धंधों से दूर रख रही सरकार : टिक्की
रांची, जून 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। ट्राईबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (टिक्की) झारखंड चैप्टर ने सोमवार को एक होटल में आयोजित जियाडा की बैठक में स्टेकहोल्डर के तौर पर शामिल नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया। टिक्की ने कहा कि आदिवासी राज्य में आदिवासियों की उपेक्षा चरम पर है, उन्हें उद्योग-धंधों से दूर रखा जा रहा है। संस्था की ओर से नियमित अधिकारियों संग मुलाकात व पत्राचार के बावजूद आदिवासी उद्यमियों की अनदेखी व नजरअंदाज किया जा रहा है। जियाडा की बैठक में टिक्की जैसे प्रमुख स्टेकहोल्डर को शामिल नहीं किया गया। जबकि, कई महत्वपूर्ण संशोधन किए जाने हैं जो आदिवासी हित में हैं व उनकी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें उद्योग धंधों से जोड़ा जा सके। टिक्की के प्रदेश अध्यक्ष बैद्यनाथ मांडी ने कहा कि राज्य के मुखिया को आदिवासियों की कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.