रांची, जून 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। आदिवासी संरक्षण संवाद कार्यक्रम सोमवार को पुराना विधानसभा सभागार में हुआ। आयोजन विभिन्न आदिवासी व झारखंडी संगठनों ने संयुक्त रूप से किया था। इसमें विशेष रूप से झारखंड जनाधिकार महासभा, आदिवासी अधिकार मंच, गांव गणराज्य परिषद, आदिवासी संघर्ष मोर्चा, आदिवासी समन्वय समिति, संयुक्त ग्रामसभा, विस्थापित मुक्ति वाहिनी, जोहार, झारखंड क्षेत्रीय पड़हा समिति, आदिवासी बचाओ मोर्चा शामिल थे। आरोप लगाया गया कि वैचारिक हमला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा किया जा रहा है। सहमति बनी कि आदिवासी संरक्षण व संवर्धन के लिए दीर्घकालीन अभियान शुरू किया जाएगा। रांची में अक्तूबर-नवंबर में आदिवासियत बचाओ महारैली होगी। यह भी पढ़ें- हुल महा की पूर्व संध्या पर आदिवासी बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...