दुमका, जनवरी 16 -- दुमका, प्रतिनिधि। डिसेंट चिल्ड्रन स्कूल फसियाडंगाल, दुमका में सोहराय पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नॉर्वे देश के कई विदेशी मेहमान शामिल हुए थे। नॉर्वे की महिला एवं पुरुषों ने पहले आदिवासी गीतों पर आदिवासी महिला व पुरुषों के साथ थिरके। आदिवासी के परंपरा गीत व नृत्य किए गए। विदेशी मेहमान दुमका में कई दिनों से है। दुमका में ही रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। विदेशी मेहमान दुमका के आदिवासियों से मिलकर उनकी संस्कृति से रूबरू होंगे। डिसेंट चिल्ड्रेन स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। करीब 3 से 4 घंटे तक आदिवासी छात्र-छात्राओं के अलावे उनके अभिभावकों के साथ डांस किए। इस आयोजन में भारी संख्या में ...