आदिवासियों के नेता नहीं हैं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल: महालाल
गिरडीह, अगस्त 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आदिवासी समाज के अगुआ नेताओं ने रविवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार को झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों का भला चाहनेवाला बताया। कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पुत्र और आदिवासी का बेटा हेमंत सोरेन जब से प्रदेश की कुर्सी में है, तब से भाजपा को यह रास नहीं आ रहा है। महालाल सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु के नेतृत्व में अलग झारखंड की लड़ाई लड़ी गई, तब जाकर 2000 में झारखंड बनकर मिला। इसके बाद से 18 से 19 सालों तक भाजपा ने इस राज्य में शासन किया। 2019 में झामुमो की सरकार बनी और आदिवासी नेता हेमंत सोरेन इसकी बागडोर संभाले तब से भाजपा साजिश रच रही है। कई तरह के हथकंडे अपना रही है। यहां तक कि हेमंत सोरेन को जेल में बंदी बनाकर रखा। इसके बाद भी यहां के आदिवासियों और मूलवासियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.