गिरडीह, मार्च 18 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद प्रखंड के धुमाडीह में मंगलवार को संथाल आदिवासियों की एक बैठक हुई। समाज के अगुवा साथी नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मांझी बाबा, जोग मांझी, पराणिक बाबा को मिल रही सम्मान राशि के बारे में चर्चा की और 30 मार्च 2026 को झामुमो गिरिडीह जिला के 53 वां स्थापना दिवस समारोह को भव्य बनाने का निर्णय लिया। मौके पर झामुमो जिला स्थापना दिवस की तैयारी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की सफलता को लेकर बेंगाबाद से बड़ी संख्या में लोग झण्डा मैदान में आयोजित होने वाली समारोह में भाग लेने का निर्णय लिया है। क्योंकि समाज ने आह्वान किया कि इस बार संथाल समाज को दिशा देनेवाले और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में विराट रैली की शक्ल मे लोग झंडा मैदान पहुंचेगे और समारोह के माध्यम से दिशोम गुरू शिबू सोरेन को...