रांची, दिसम्बर 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने आदिवासियों की जमीन जबरन छीनने का आरोप राज्य सरकार पर लगाया है। सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार ने 24 सितम्बर को कैबिनेट की बैठक में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड को पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत उदाजो में 271.92 एकड़ भूमि वन लगाने के लिए स्थायी तौर पर दे दिया। 23 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक में 559 एकड़ जमीन फिर से हिंडाल्को को दी गई। इसमें नोवामुंडी के मौजा बोकना में 216.78 एकड़, जेटेया, डूमरजोवा व बम्बासाई में 284.89 एकड़ तथा टोंटो के नीमडीह में 57.50 एकड़ जमीन शामिल है। इसके विषय में बताया गया कि सरकार ने पलामू प्रमंडल के चकला कोल ब्लॉक में इस्तेमाल की गई वन भूमि के बदले यह गैर वन भूमि हिंडाल्को को वन लगाने के लिए दी है। सोरेन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.