घाटशिला, अप्रैल 20 -- मुसाबनी। आदिम महाली महाल की ओर से आयोजित प्रांत स्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। इस सम्मेलन में महली समाज के रीति रिवाज, शादी ब्याह, श्राद्ध कर्म सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सामाजिक एकरूपता, एकता और समृद्धि पर जोर दिया गया। बैठक में हर गांव जहां भी महली जाति रहती है, वहां माझी बाबा, जोग माझी, गोडेत, प्राणिक, नायके का चयन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रखंड स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में पंचानन सोरेन ने पेसा अधिनयम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- पेसा अधिकारों की रक्षा को धरना कल : अलेस्टेयर बोदरा इस दौरान अतिथि के रूप में पुरुलिया पश्चिम बंगाल नगर चेयरमैन नवेंदु माहली, जा...