कोडरमा, दिसम्बर 25 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देश के आलोक में आदिम जनजातीय समुदायों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने एवं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के बिरहोर टोलों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रखंड अंतर्गत बरियारडीह स्थित बिरहोर कॉलोनी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) हुलास महतो एवं स्थानीय मुखिया उषा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहाँ मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य आपूर्ति, पशुपालन सहित जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित दर्जनों आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत योग्य लाभुकों की स्वीकृति एवं निष्पा...