गढ़वा, अप्रैल 7 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के आदिम जनजाति परिवार की ओर से मंगलवार को आक्रोशपूर्ण महारैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। रैली में आदिम जनजाति परिवार के साथ-साथ दलित समाज के लोगों ने भाग लिया। रैली डंडई के यदुवंशी पेट्रोल पंप से चलकर मुख्य बाजार व देवी धाम होते प्रखंड कार्यालय पहुंची। रैली मे शामिल लोगों ने कालाबाजारी की नीयत से दुकान व घर में आदिम जनजाति परिवार के मार्च माह का खाद्यान्न रखने पर आपत्ति जताई। मांग की गई कि मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी हो। उसके अलावा यूजीसी कानून व एसपीटी एक्ट लागू करने, प्रखंड से बिचौलियागीरी समाप्त करने कर मांग कर रहे थे। सभा के दौरान डंडई में दो जगहों से जब्त खाद्यान्न का मामला छाया रहा। सभी लोगों ने कहा कि कालाबाजारी की नीयत से सीमेंट गोदाम व घर में मार्च माह का खाद्यान्न छुपा कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.