गढ़वा, मार्च 30 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। आदिम जनजाति कोरवा समुदाय की समस्याओं, संवैधानिक अधिकारों के हनन और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास परिषद भवनाथपुर के तत्वावधान में प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल के नाम 13 सूत्री मांग पत्र बीडीओ की अनुपस्थिति में बड़ा बाबू को सौंपा गया। कार्यक्रम के पूर्व कर्पूरी चौक से रैली निकाली जहां महिला पुरुषों ने नारा लगाते हुई प्रखंड कार्यालय पहुंचे जहां सभा में तब्दील हुई। मौके पर जिला अध्यक्ष नन्हेश्वर कोरवा ने कहा कि आदिम जनजाति परिवार जाग चुका है शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे, अपनी हक की लड़ाई लड़के लेंगे। कोरवा समुदाय आज भी विकास की मुख्यधारा से दूर है और आजीविका के लिए मेहनत-मजदूरी पर निर...