आदिम जनजाति कोरवा परिवारों के बीच बांटे चप्पल-जूते
गढ़वा, मई 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रविवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार मेराल प्रखंड के भौंराहा जंगल स्थित कोरवा आदिम जनजाति बस्ती पहुंचे। घने जंगलों के बीच शहर से काफी दूर बसे इस क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक कोरवा परिवार निवास करते हैं। भ्रमण के दौरान पाया गया कि कई लोगों के पास पहनने के लिए चप्पल जूते उपलब्ध नहीं थे। उसके बाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कुल 35 लोगों के बीच चप्पल, जूते एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान वहां निवासरत परिवारों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की। एसडीएम ने मौके पर मौजूद परिवारों से बातचीत कर उनकी दैनिक जरूरतों, राशन उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य सरकारी सुविधाओं की स्थिति की भी जानकारी ली। यह भी पढ़ें- उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर शनिवार की रात गढ़वा मंडल कारा में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.