साहिबगंज, दिसम्बर 4 -- साहिबगंज। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से मानव में देवत्व का अभ्युदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण के महा अभियान को लेकर सघन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय चौधरी कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आदिम जनजाति के कुल सात पहाड़िया ग्रामीणों ने एक साथ मंत्र दीक्षा ली। शक्तिपीठ के यज्ञशाला में आयोजित दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए महिला मंडल की ट्रस्टी करुणामई भारती ने बताया की समस्त सदग्रंथों का सार गायत्री महामंत्र है। ट्रस्टी भारती ने मौके पर गायत्री महिमा की बृहद चर्चा की। इससे पहले व्यास पीठ पर उपस्थित सुमन भारती ने दीक्षा कर्मकांड को संपन्न कराया। शक्तिपीठ व्यवस्थापक हरिहर प्रसाद मंडल ने बताया कि पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के आमिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.