आगरा, मार्च 12 -- प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म महोत्सव के शुभ अवसर पर ओल्ड ईदगाह कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर गुरुवार को मंदिर परिसर से भगवान आदिनाथ को भव्य पालकी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारकर एवं पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा का भव्य स्वागत किया। जय-जयकार और मंगल गीतों के बीच श्रद्धालु भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुए। पालकी यात्रा के पुनः मंदिर पहुंचने पर भगवान आदिनाथ का विधि-विधान से अभिषेक एवं शांतिधारा कराई गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। इस पावन अवसर पर अमित जैन बॉबी, अतुल जैन, सनी जैन, आशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.