फिरोजाबाद, नवम्बर 18 -- फिरोजाबाद। नगर में महावीर जिनालय पर चल रहे भगवान आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव में दूसरे दिन तीर्थंकर के जन्मोत्सव की धूम रही। भगवान आदिनाथ के जन्मोत्सव की शोभा यात्रा धूम धाम से निकली। यात्रा मार्ग भगवान के जयकारों से गूंज उठा। मंगलवार को नगर में महावीर जिनालय पर आचार्य वसुंनंदी के सानिध्य में भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। तीर्थंकर भगवान का बालक के रुप में जन्म हुआ। भजगवान के जन्म होते ही जिनालय परिसर जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में टीकमगढ़ से आए कलाकार सचिन जैन ने अपने सहयोगियों के साथ पंचकल्याणक का नाट्य रूपान्तरण करते हुए दर्शाया कि अयोध्या के राजा नाभिराय अपने दरबार में मंत्रियों के साथ बालक तीर्थंकर के जन्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस दौरान एक सखी आकर तीर्थंकर के जन्म की सूचना देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.