जामताड़ा, जनवरी 14 -- आदित्य साहू के भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर नारायणपुर खुशी की लहर नारायणपुर, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी झारखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भारतीय जनता पार्टी झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की विधिवत घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के बाद भाजपा नारायणपुर मंडल के कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। मौके पर भाजपा नारायणपुर मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा, आनंद पोद्दार, बमशंकर दुबे, मनोज कुमार, उमेश पंडित, चेतन मरांडी, पूरन भंडारी, लक्ष्मण मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। नेताओं ने कहा कि आदित्य साहू एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े, राज्यसभा सांसद बने और अब प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व करेंगे, जो पार्टी क...