गिरडीह, जनवरी 15 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। आदित्य साहू को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बुधवार को भाजपा के लोगों के द्वारा गांधी चौक पर जश्न मनाया गया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। इस दौरान भाजपा नेता पवन साव, कृष्णदेव रजक, मंडल अध्यक्ष अरविंद साव, दयानंद साव, सुषेण पांडेय, मंटु कुमार पंकज, अमीन तिवारी, नीरज मोदी, रुपलाल दास, सूरज कुमार आदि कई लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...