रांची, जून 13 -- रांची। आदित्य विजन ने ग्राहकों के लिए ईएमआई फेस्टिवल-2026 की शुरुआत की है। कंपनी ने दावा किया है कि इस फेस्टिवल के तहत ग्राहक आसान ईएमआई पर घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीद सकेंगे तथा बाय एंड विन ऑफर के जरिए करोड़ों रुपये के इनाम जीतने का अवसर भी मिलेगा। फेस्टिवल में स्मार्ट टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर सहित अन्य उत्पादों पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। ग्राहकों को छोटी-छोटी ईएमआई में खरीदारी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही चार आलीशान घर, 275 कारें और 1501 बाइक सहित कुल 23 करोड़ रुपये के इनाम जीतने का मौका भी दिया जा रहा है।कंपनी के अनुसार अभियान ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव, आसान वित्तीय विकल्प और आकर्षक पुरस्कार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। कंपनी ने लोगों से अपने नजदीकी स्टोर पर पहुंचकर ई...