फिरोजाबाद, मार्च 30 -- शासन ने सोमवार को एसएसपी फिरोजाबाद का तबादला शाहजहांपुर के लिए कर दिया है। वहीं चंदौली के एसएसपी को फिरोजाबाद के एसएसपी का चार्ज दिया है। वे जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। फिरोजाबाद के एसएसपी सौरभ दीक्षित का सोमवार को शाहजहांपुर के लिए इसी पद पर स्थानांतरण किया है। वहीं चंदौली के एसएसपी आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद का नया एसएसपी बनाया है। वर्ष 2016 बैच के आईपीएस आदित्य लांग्हे मूल रूप से जम्मू कश्मीर के निवासी हैं। जो अपनी कार्यशैली और सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। लांग्हे अपनी ईमानदारी, सख्त कार्यशैली और अवैध शराब, नशीले पदार्थों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...