इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- इटावा। बदायूँ सपा सांसद आदित्य यादव ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। गांधी जयंती यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग ने 13 करोड़ लोगों के वोट काटे हैं और लगातार सवाल उठाए जाने के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये वोट सरकार के इशारे पर काटे गए हैं। यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली : धर्मेंद्र यादवचुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन आदित्य यादव ने कहा कि छह अक्टूबर को समाजवादी पार्टी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता और प्रतिनिधि चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस्तीफा दे और जिन लोगों के वोट काटे गए हैं, उन्हें वोट देने का अधिकार वापस दिया जाए। उन्होंने कहा कि वोट चोरी से देश को बचाने ...