आदित्य महादेव मंदिर में आज से भागवत कथा
चम्पावत, मई 17 -- जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। सुई खैसकाडे के प्रसिद्ध आदित्य महादेव मंदिर में सोमवार आज से आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत संगीत कथा ज्ञान यज्ञ का कलशयात्रा के साथ शुभारंभ होगा। रविवार को प्रकाश चंद्र चौबे और राजेश चौबे ने बताया 18 मई को सुबह नौ बजे गांव के भगवती मंदिर से आदित्य महादेव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के समापन के बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा वाचक पंडित किशोर जोशी प्रतिदिन श्रीमद्भागवत महापुराण का प्रवचन करेंगे। यज्ञ का समापन 25 मई को हवन की आहुति के साथ होगा। समापन अवसर पर सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी में जनार्जन चौबे, हरीश चौबे, केशव चौबे सहित अन्य ग्रामीण तैयारी में जुटे हुए हैं।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.