लखनऊ, दिसम्बर 27 -- स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के अधीन तैनात ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों के संगठन कार्यक्रम प्रबंधक संघ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उप्र. का द्विवार्षिक अधिवेशन उदयगंज के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि कार्यालय में हुआ। यहां सर्वसम्मति से पुनः आदित्य भारती को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष एवं अवनीश मिश्रा को प्रदेश महामंत्री चुना गया। कार्यक्रम उप्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के संयुक्त सचिव शिशिर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। संगठन के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य भारती ने कहा कि कर्मचारियों की जॉब सुरक्षा, विभाग में पद का सृजन, बीपीएम की सैलरी बढ़ाए जाने के लिए संगठन प्रयास करेगा। इस मौके पर आलोक सिंह परिहार, अश्वनी पांडेय, दिनेश सिंह, आलोक मिश्रा, अतुल सिंह, शिव कुमार यादव, नरेंद्र सिंह, शिशिर श्रीवास्तव,...