मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ पटना की अध्यक्षता में जिला रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के संगठन का चुनाव बुधवार को हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर 437 मत लाकर आदित्य कुमार पांडेय और सचिव पद 498 मत लाकर नुनू कमार सिंह निर्वाचित हुए। सुबह नौ बजे से ही सिकंदरपुर स्थित होमगार्ड के जिला मुख्यालय में मतदान के लिए वाहिनी के जवान कतारबद्ध हो गए। शाम चार बजे तक चले मतदान में 843 मत डाले गए। इसके बाद वोटों की गिनती कराई गई और परिणाम घोषित किया गया।मतदान व गणना का कार्य पटना से आए पर्यवेक्षक सुदेश्वर प्रसाद, चुनाव प्रभारी भगवान सिंह, राधेश्याम सिंह, उमाशंकर ठाकुर, राजेश्वर प्रसाद, सिकंदर कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे आदित्य पांडेय को 437 मत, सुजीत कुमार...