धनबाद, जून 8 -- धनबाद। आदित्य प्रकाश को धनबाद रेल मंडल का नया सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन बनाया गया है। वे प्रदीप कुमार की जगह लेंगे। आदित्य प्रकाश दानापुर रेल मंडल में सीनियर डीईएन ट्रैक के पद पर हैं। वे इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (आईआरएसई) के 2009 बैच के अधिकारी हैं। आदित्य 13 दिसंबर-2010 से भारतीय रेलवे में सेवा दे रहे हैं। प्रदीप कुमार का तबादला इरकॉन में कर दिया गया है। वे इरकॉन में प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। जल्द आदित्य प्रकाश धनबाद में योगदान देंगे। यह भी पढ़ें- रेलवे बोर्ड के सदस्य ने लिया जायजा यह भी पढ़ें- रेलवे बोर्ड के सदस्य ने लिया जायजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...