नई दिल्ली, मार्च 28 -- आदित्य धर की 'धुरंधर' ने इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। इसका ओरिजिनल और सीक्वल, दोनों ही दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा। मूवी में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और संजय दत्त जैसे स्टार्स ने अपनी एक्टिंग से फिल्म को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया। ये स्पाई थ्रिलर 2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फ्रैंचाइजी में से एक बन गई है। फिल्म की इस ज़बरदस्त सफलता के बीच, ऑनलाइन ऐसी अफवाहें फैलने लगी कि 'धुरंधर 2' में एक अहम किरदार के लिए शायद आमिर खान से संपर्क किया गया था। हालांकि, आमिर के एक करीबी ने इस अफवाहों का सच बताया।क्या अजीत डोभाल पर फिल्म बनाएंगे आमिर? दरअसल, 'धुरंधर' के साथ आमिर खान का नाम जुड़ते ही कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ...