मुंबई, जून 30 -- महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है। शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और एमएलसी सचिन अहीर ने मंगलवार को अचानक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में जाने का ऐलान कर दिया। यह कदम न सिर्फ उद्धव ठाकरे की शिवसेना के लिए, बल्कि खास तौर पर युवा नेता आदित्य ठाकरे के लिए भी एक बड़ा राजनीतिक और रणनीतिक झटका माना जा रहा है। दरअसल, अहीर को आदित्य ठाकरे का सबसे करीबी 'राइट हैंड' और मुंबई का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता था। छह लोकसभा सांसदों के दलबदल के महज कुछ दिन बाद अहीर का यह फैसला यूबीटी गुट की कमर तोड़ने वाला साबित हो सकता है। सियासी पंडित इसे उद्धव ठाकरे गुट के संगठनात्मक ढांचे पर 'घातक प्रहार' बता रहे हैं, खासकर मुंबई महानगर और वर्ली जैसे अहम क्षेत्र में। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि सचिन अहीर का ...