मेरठ, मई 12 -- आईटीआई साकेत के मैदान पर खेले जा रहे छठे ऑल इंडिया विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सीनियर वर्ग का मुकाबला खेला गया जिसमें ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी रॉयल्स ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी वॉरियर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 19.1 ओवर में 217 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से अली ने 74 रन बनाए। ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी रॉयल्स की टीम 17.5 ओवर में 6 विकेट पर 218 रन पर बनाकर जीत हासिल की। आदित्य यादव ने 44 गेंद पर चौको और 8 छक्कों की मदद से 100 रन बनाएं। ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी वॉरियर की ओर से वीर और वैभव ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्य यादव को दिया गया।...