मथुरा, जुलाई 31 -- टाउनशिप श्रीराधा कृष्ण धाम कॉलोनी निवासी होनहार छात्र आदित्य शर्मा का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान मुंबई में पीएचडी (मार्केटिंग मैनेजमेंट) के लिए हुआ है। आदित्य ने यूजीसी नेट ऑल इंडिया परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.75 परसेंटाइल हासिल किया और मार्केटिंग मैनेजमेंट की सीट पर अपना स्थान पक्का किया। आदित्य शर्मा शिक्षक एवं पूर्व नायब सूबेदार रामकिशोर शर्मा के छोटे पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, रिफाइनरी नगर, मथुरा से प्राप्त की तथा बीटेक एवं एमबीए की डिग्री दयालबाग यूनिवर्सिटी, आगरा से हासिल की। अपनी इस सफलता का श्रेय आदित्य ने अपने माता-पिता, भाई-बहिन और अपने गुरुजनों को दिया है। यह भी पढ़ें- पुष्पेन्द्र मौर्य ने हासिल की पीएचडी की उपाधि इस उपलब्धि पर रामकिशोर शर्मा, डॉ. रमेश चंद, डॉ...