आदित्यपुर, मार्च 18 -- आदित्यपुर,संवाददाता। आदित्या सिंडिकेट कॉलोनी में 17 सालों में पहली बार आदित्या सिंडिकेट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। यहां के निवासी अधिकृत चुनाव पर्यवेक्षक बालकरन सिंह, आरआइटी थाना प्रभारी संजीव सिंह की देखरेख में एसोसिएशन के सदस्यों ने मतपत्र से गुप्त मतदान किया। इसमें राजीव रंजन सिंह अध्यक्ष, विजय कुमार वर्मा सचिव, प्रीति चतुर्वेदी संयुक्त सचिव व अखिलेंद्र कुमार ठाकुर कोषाध्यक्ष और प्रत्येक ब्लॉक, डुपलेक्स व बंगलो के रश्मि शर्मा, रीना चौधरी, ज्ञान प्रकाश ओझा, मनोज कुमार सिंह, मधुबाला झा, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, शैलेश कुमार प्रसाद, शोभा सिंह, उत्तम कुमार होरे, धनंजय मिश्रा, समृद्धनाथ तिवारी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। नई समिति फिलहाल 12 मुख्य बिंदुओं पर काम करेगी। सोसायटी के नव निर्वाचित...