आदित्यपुर, जनवरी 27 -- आदित्यपुर। साउथ ईस्टर्न रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण कुमार हुरिया ने मंगलवार की सुबह आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रहे कार्यों की समीक्षा करना था। डीआरएम ने आगामी दिनों में आदित्यपुर से शुरू होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन और ठहराव से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्लेटफॉर्म, सिग्नलिंग और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में प्रस्तावित नई ट्रेनों को ध्यान में रखते हुए सभी तकनीकी और सुरक्षा इंतजाम जल्द पूरे किए जाएं। मीडियाकर्मियों से बातचीत में डीआरएम तरुण कुमार हुरिया ने बताया कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को एक वृहद जंक्शन के रूप में विकसित करने की योजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.