आदित्यपुर, जनवरी 28 -- आदित्यपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर डीआरएम तरुण कुमार हुरिया ने मंगलवार सुबह आदित्यपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रहे कार्यों की समीक्षा करना था। डीआरएम ने आगामी दिनों में आदित्यपुर से शुरू होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन और ठहराव से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्लेटफॉर्म, सिग्नलिंग और सुरक्षा मानकों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में प्रस्तावित नई ट्रेनों को ध्यान में रखते हुए सभी तकनीकी और सुरक्षा इंतजाम जल्द पूरे किए जाएं। मीडियाकर्मियों से बातचीत में डीआरएम हुरिया ने बताया कि आदित्यपुर स्टेशन को एक वृहद जंक्शन के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके तहत स्टेशन के बुनियादी ढांचे को आधुनिक...