आदित्यपुर, मई 31 -- आदित्यपुर, संवाददाता। सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंटेनर जल गया। आरआईटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पम्मी कांटा के समीप शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे हुए इस हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक भरत दास मध्यप्रदेश के रायसीना का निवासी था। जानकारी के अनुसार, कंटेनर कहीं माल उतारकर गाड़ी वजन करवाने के लिए पम्मी धर्मकांटा में उल्टे दिशा से प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई。 यह भी पढ़ें- अपडेट: मध्यप्रदेश का रहनेवाला लॉजिस्टिक वाहन चालक की मौत, धर्मकांटा के पास हाई टेंशन तार की चपेट में आया था वाहनघटनाक्रम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर धर्मकांटा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान वाहन का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटे...