आदित्यपुर, मार्च 11 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर थाना अंतर्गत इमली चौक से लेकर थाना रोड तक सड़क पर अवैध अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने 50 फुटपाथी दुकानदारों का फाइन काटा है। इसमें दुकानदारों से मिलाकर 2500 रुपये फाइन काटा गया है। पुलिस ने बीते दिनों पुलिस एक्ट-1861 की धारा 34 के तहत 50 फुटपाथी दुकानदारों का फाइन काटा गया। फाइन काटने के दौरान दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि सड़क को छोड़कर दुकान लगाएं। आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि सड़क पर अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधित के लिए लगातार मिल रही शिकायतों के उपरांत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर थाना रोड बहुत ही सेंसिटिव जोन में आता है। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी है। सड़क पर दुकान लगाने से एंबुलेंस के आवागमन एवं पुलिस वाहन निकलने में कई...