जमशेदपुर, फरवरी 26 -- आदित्यपुर स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर और फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव दक्षिण पूर्व रेलवे जोन भेज दिया गया, ताकि यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म से आवागमन में दिक्कत न हो। इधर, चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया हर शनिवार शाम आदित्यपुर जाकर यात्री सुविधा में शुरू कार्यो का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। दरअसल, आदित्यपुर स्टेशन पर अभी ट्रेनों के कोच में पानी देने के लिए क्विक वाटरिंग सिस्टम को जल्द शुरू करने पर जोर दिया जा रहा है। इससे टंकी बनाने के साथ पाइप बिछाने का काम शुरू है, क्योंकि चार ट्रेनों की कोच में टैंकर के माध्यम पानी भरा जा रहा है। इधर, स्टेशन पर यात्री सुरक्षा में आरपीएफ की क्षमता बढ़ाकर सीसीटीवी कैमरा लगाने का सर्वे हुआ है। पानी की व्यवस्था के लिए स्टेशन पर डीप बोरिंग कराने और छत पर टंकी लगाने की भी त...