आदित्यपुर, अप्रैल 17 -- आदित्यपुर। नोएडा व हरियाणा समेत पूरे एनसीआर में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत मजदूरों के समर्थन में गुरुवार को इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन ने आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। यूनियन के अध्यक्ष मंटू मिश्रा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में सदस्यों ने केंद्र व राज्य सरकारों की श्रमिक विरोधी नीतियों तथा पुलिस कार्रवाई की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एनसीआर के कारखानों में मजदूरों से 10 से 12 घंटे काम लिया जा रहा है, जबकि उन्हें मात्र 11 हजार रुपये वेतन दिया जाता है। साथ ही ओवरटाइम व बोनस भी नहीं मिल रहा है। विरोध करने पर मजदूरों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- मजदूरों पर पुलिसिया कार्रवाई का सीटू ने किया विरोध यूनियन ने गिरफ्तार मजदूरों की शीघ्र रि...