आदित्यपुर, अप्रैल 11 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित संजय इलेक्ट्रोनिक्स में 14 मार्च को हुई फायरिंग की घटना के करीब एक माह बीत जाने के बाद भी तीन नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसको लेकर आदित्यपुर पुलिस की कार्यशैली, विशेषकर जांच अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मामले में एक आरोपी ऋषि मिश्रा को आरआइटी पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य नामजद आरोपी अमित रंजन उर्फ सानू सिंह, अमन सिंह और शाहिल सोनकर अब भी फरार हैं। इनमें अमित रंजन उर्फ सानू सिंह बजरंग दल से जुड़े रहे हैं और आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 से प्रत्याशी भी रह चुके हैं। घटना के पीड़ित संजय यादव ने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि मामले में राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई प्रभावित हो रही है, जिससे उनके परिवार ...