आदित्यपुर, मार्च 22 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर में शनिवार को धूमधाम से ईद-उल-फितर मनाई गई। आदित्यपुर स्थित मुस्लिम बस्ती में मुसलमान समाज के लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। मुसलमानों के इस त्योहार में हिन्दू समाज के लोग भी शामिल होकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह ने अध्यक्ष खुर्शीद आलम के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती स्थित आवास पहुंच कर उन्हें और उनके परिवार को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इनके अलावा भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह भी अजय सिंह के साथ ईद में शामिल हुए। कांग्रेस महासचिव अजय सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, त्याग और आपसी सौहार्द का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर समाज की प्रगति में योगदान देने की अपील की। वहीं, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.