आदित्यपुर, जून 9 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कॉपरेटिव कॉलेज के 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान आरआईटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती निवासी कन्हाई दास के रूप में हुई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने मंगलवार सुबह आदित्यपुर थाने पहुंचकर उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर गुहार लगाई। ​दवा लेने जाने के दौरान हुआ हादसा

दवा लेने जाने के दौरान हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह तकरीबन 10 बजे कन्हाई दास अपनी स्कूटी से दवा लेने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र ट्रैक्ट...