आदित्यपुर, मार्च 5 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजय सरदार की शानदार जीत के बाद अब भाजपा डिप्टी मेयर पद के लिए भी अपने समर्थित प्रत्याशी को उतारने की तैयारी में जुट गई है। इसी को लेकर गुरुवार को आदित्यपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद भाजपा सरायकेला जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि आगामी 9 मार्च को एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति रहेगी। इस बैठक में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से जीते भाजपा समर्थित वार्ड पार्षदों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में इस बात पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि भाजपा डिप्टी मेयर पद के लिए अपना समर्थित उम्मी...