आदित्यपुर, जून 13 -- आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित फुटबॉल मैदान के समीप शनिवार तड़के करीब तीन बजे एक गुमटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी गुमटी आग की लपटों में घिर गई। रात के सन्नाटे में उठती आग की ऊंची लपटों को देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग बुझाने की कार्रवाई जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही आदित्यपुर थाना की पेट्रोलिंग टीम की नजर आग पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गुमटी में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की गश्ती टीम समय रहते आग को ...