आदित्यपुर, फरवरी 28 -- आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना का परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच उत्साह देखने को मिला। सरायकेला से जीत का प्रमाणपत्र लेकर लौटते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। आदित्यपुर मार्ग संख्या चार में बड़ी संख्या में समर्थक एकत्रित हुए, जहां विजेता उम्मीदवारों को कंधे पर उठाकर स्वागत किया गया। पूरे इलाके में अबीर-गुलाल उड़ाए गए। आदित्यपुर के 20 वार्डों में हुए चुनावों के नतीजे आ गए हैं। 20 प्रत्याशियों की लिस्ट भी सामने आ गई है। 20 प्रत्याशियों में 9 महिलाओं ने जीत दर्ज की है, जबकि 11 पुरुषों ने जीत दर्ज की है।किस वार्ड से कौन जीता 1 वनमाली दास 1242 2 सुप्रिया महतो 1494 3 पिंकी चौधरी 1131 4 शुभम कुमार पांडेय 447 5 विनिता कुमारी 657 ...