जमशेदपुर, जनवरी 8 -- आदित्यपुर थाना क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट से आठ लाख रुपये की छिनतई का मामला सामने आया है। घटना सोमवार देर रात खरकई पुल के पास की बताई जा रही है। पीड़ित विजय कुमार ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। विजय ने पुलिस को बताया कि वह बिष्टूपुर स्थित एक मॉल से कलेक्शन कर खरकई पुल होते हुए राम मड़ैया बस्ती की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उससे पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। विजय के अनुसार, बैग में करीब आठ लाख रुपये थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता विजय कुमार अपना बयान बार-बार बदल रहा है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी विनोद तिर्की न...