आदित्यपुर, मार्च 13 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कॉमर्शियल एलपीजी और शहरी इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी की स्थिति बन गई है। गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि क्षेत्र के विभिन्न गैस गोदामों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग जा रही हैं। और लोग घंटों इंतजार के बाद सिलेंडर प्राप्त कर पा रहे हैं।वहीं, औद्योगिक क्षेत्र के छोटे और मध्यम उद्योगों में भी कमर्शियल एलपीजी की कमी महसूस की जा रही है। जिसके कारण कई इकाईयों के संचालन पर असर पड़ने लगा है। गैस गोदामों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि समय पर गैस नहीं मिलने से घरों में खाना बनाने तक की समस्या उत्पन्न हो रही है। उद्योगों से जुड़े लोगों का ...