आदित्यपुर, मार्च 21 -- आदित्यपुर,संवाददाता। झारखंड सरकार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। गम्हरिया सीओ के आदेश पर आशियाना ट्रेड सेंटर के समीप संचालित अवैध स्क्रैप टाल पर बुलडोजर चलाया गया। वर्षों से सरकारी जमीन (अनाबाद बिहार/झारखंड सरकार) पर काबिज इस टाल को पूरी तरह जमींदोज कर प्रशासन ने जमीन ले ली। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह स्क्रैप टाल बिना किसी वैध कागजात के लंबे समय से संचालित हो रहा था। अक्सर ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि स्क्रैप टाल नशेड़ियों और संदिग्ध गतिविधियों का अड्डा बनते जा रहे हैं।​मौके पर डटे रहे अधिकारी​कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए सीआई बलवंत सिंह, प्रधान सहायक तरुण ठाकुर एवं अंच...