आदित्यपुर, अक्टूबर 19 -- आदित्यपुर, संवाददाता। झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान एवं न्यायाधीश राजेश रंजन की खंडपीठ के द्वारा गुरुवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की पेयजलापूर्ति योजना एवं सीवेज सिस्टम के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई में जन कल्याण मोर्चा की ओर से अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे उपस्थित हुए। गौरतलब है कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति एवं सीवेज सिस्टम का निर्माण पूर्ण होने की अवधि 3 वर्ष पूर्व समाप्त हो गई है। निर्धारित अवधि के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी जब दोनों योजना पूर्ण नहीं हुई, तो जनहित में सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा, आदित्यपुर के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओम प्रकाश के द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय रांची में जनहित याचिका संख्या डब्ल्यूपी (पीआईएल) संख्या-3629/ 2023 दायर किया गया था। उच्च न्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.